बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ ने बेनीपट्टी के बनकट्टा निवासी प्रो. मदन कर्ण को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनित कर दिया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने श्री कर्ण को मनोनित करते हुए आशा व्यक्त किया है कि कर्ण के संयोजक के कार्यकाल में पार्टी को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने जिला संयोजक को पार्टी का सच्चा सिपाही माना। आपको बता दे कि मदन कर्ण इससे पूर्व बेनीपट्टी भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई अहम पद पर कार्य कर चुके है। मदन कर्ण के जिला संयोजक मनोनित होने पर सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ नेता रंधीर ठाकुर, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, बेनीपट्टी मंडल अध्यक्ष विमल झा, विवेकानंद झा, भास्कर चौधरी, गोविन्द झा आदि बीजेपी नेताओं ने खुशी का इजहार किया है।