बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के बेहटा कालिस्थान में श्री श्री 108 श्री ग्राम डिह्वार शिव शक्ति पूजा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह एसडीएम मुकेश रंजन, विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ पुष्कर कुमार, अतिथि के रूप में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, पंचायत सचिव आनंद मोहन चौधरी, दीप कुमार दीपक सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों द्वारा बारी बारी से सभी अतिथियों को मिथिलांचल के परंपरा के अनुसार पाग-दोपटा व माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को एसडीएम, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, पंचायत सचिव आनंद मोहन चौधरी, दीप कुमार दीपक, पंचायत समिति सदस्य आनंद कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष योगीनाथ मिश्र, पूर्व सरपंच पवन कुमार झा, प्राचार्य प्रो. भवानंद झा, कमल कुमार झा सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर समिति के आलोक कुमार झा, राहुल कुमार झा, कन्हैया झा, प्रहलाद झा, त्रिलोक झा, मुरलीधर झा, प्रदीप कुमार झा, दीपक झा, मणिकांत झा, रवींद्र गिरी, आनंद झा, राजकुमार कामत, पूजारी संजय झा, लक्ष्मण पंडित, अभिषेक झा,गोविंद झा, भरत कुमार दास, गिरधर झा, मनीष झा, गिरीश झा, रामविनय, मनित शांडिल्य, प्रदीप कुमार झा, नीलांबर मिश्र, इंद्रकांत झा, जटाशंकर झा व त्रिभुवन झा मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post