बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर थाना क्षेत्र के बलाइन गांव में बीती रात ट्रैक्टर के दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बलाइन गांव के रामअवतार पासवान बीती रात झाड़-फूंक करा कर परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जा रहा था। कमला मंदिर के समीप योगेंद्र साफी के घर के निकट गुजर रहे परिवार को रौंदते हुए ट्रैक्टर योगेंद्र के घर का चहारदीवारी को तोड़ते हुए परिवार के सदस्यों के ऊपर चढ़ गया। दुर्घटना में रामअवतार पासवान (50) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वही मृतक के पत्नी बुच्ची देवी (45), पुत्री पूजा कुमारी(18), चंदन पासवान(20) व सूरज पासवान (10) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना की आवाज होते ही स्थानीय लोग दौड़े ओर जख्मियों को निकाल कर घटना की सूचना अरेर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही अरेर एसएचओ रामाशीष कामती दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर जख्मी को सदर अस्पताल पहुँचाया। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। उधर दुर्घटना में जख्मी ट्रैक्टर चालक सदर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। उधर, दुर्घटना में घर के कमाऊ मुखिया के मौत से पूरे परिवार पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है। घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। नागदह पंचायत के मुखिया विष्णु सहनी ने तत्काल मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिवार को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये प्रदान कर दिए है। अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। एसएचओ ने बताया कि जख्मी का फिलहाल इलाज चल रहा है। फर्दबयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post