बेनीपट्टी(मधुबनी)। छह दिनों से हो रही बारिश से अधवारा समूह की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए लोगों में बैचेनी बनी हुई है। वहीं तटबंध के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में संभावित बाढ़ के खतरा को देख सहमे हुए है। बारिश से अधवारा समूह के बछराजा, धौंस, खिरोई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की माने तो नेपाल से अगर पानी छोड़ा गया तो बाढ़ की प्रबल संभावना हो जाएगी। क्योंकि बारिश से सभी नदियों की स्थिति लबालब हो गई है। गौरतलब है कि गत दो माह पूर्व ही बेनीपट्टी के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल चुके है। ऐेसे में पुनः बाढ़ की वापसी होने से भारी पैमाने पर क्षति होना तय है। बता दे कि आपदा विभाग के द्वारा मधुबनी जिले में भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को  बंद रखा गया। उधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर सीओ प्रमोद कुमार सिंह व एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने नदियों के जलस्तर की स्थिति से वाकिफ हुए है। अधिकारियों की माने तो नदी के जलस्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं लगातार हो रही बारिश से कई गांव के मुख्य सड़कों की स्थिति नारकीय हो गई है। लोगों को आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो गई है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति पर नजर रखा जा रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post