बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी ने अपने जिप क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति को देखा। जिप सदस्य ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में विस्थापित हुए परिवार के लोगों से हाल लेकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिप सदस्य ने रजवा, धनुषी, रजघट्टा, हथियरवा, लरुगामा, बर्री, माधोपुर, विशनपुर, वाजितपुर, चानपुरा पछिवारी टोल, सुंदरपुर, सिमरकोण गांव के विस्थापित लोगों से संपर्क कर स्थिति से वाकिफ हुई। जिप सदस्य ने बताया कि बाढ़ के त्रासदी व पीड़ितों के मुताबिक राहत का वितरण नहीं हुआ है। प्रशासन हर बाढ़ पीड़ित तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है। जिप सदस्य ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीड़ितों ने बताया कि सभी अधिकारी स्टेट हाईवे से ही वापस हो रहे थे। जैसे मानो गांव में कोई पीड़ित नहीं है। जिप सदस्य ने बताया कि बाढ़ सहाय्य राशि की सूची बनाने में मनमानी की जा रही है। वर्ष-2017 में जिस लोगों को गलत तरीके से भी राशि गयी, उसे पुनः जीआर की राशि प्राप्त होने की सूचना मिल रही है। जबकि, वाजिब लोगों को अब तक जीआर की राशि प्राप्त नहीं हुई है। जिप सदस्य ने बाढ़ पीड़ितों को यथाशीघ्र जीआर की राशि भेजे जाने के साथ पूरे क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व किसानों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है। गौरतलब है कि जिला परिषद् सदस्य ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान एमएलसी सुमन महासेठ के द्वारा दिये गये एक हजार फूड पैकेट का भी अपने देखरेख में पीड़ितों के बीच वितरण कराया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post