बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में खरीफ महाभियान की शुरुआत की गई। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी, बीएओ नौशाद अहमद, आत्मा अध्यक्ष मो. जुबैर अहमद, एटीएम आरती कुमारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ मंगलानंद झा, सांख्यिकी पदाधिकारी देवनारायण महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाभियान की विधिवत शुभारंभ किया।
1
खरीफ महाअभियान में आये किसानों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि, हर फसल के उत्पादन के तौर तरीके अलग-अलग होते है। सभी किसान फसलों को लेकर विभागीय सलाहकार अथवा समन्वयक से मिलकर फसल लगाए, ताकि, सही ढंग से खासकर, वैज्ञानिक पद्धति से फसल का उत्पादन हो सके।
2
वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने में लागत से अधिक फसल उत्पादन होगा। बीएओ नौशाद अहमद ने किसानों को अनुदान पर उपलब्ध होने वाले बीजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि, अनुदानित बीज लेकर आप सही समय पर खेती करें और लाभ उठाएं। विभाग हर किसानों को हर तरह से फायदा देने के लिए तत्पर है। कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ मंगलानंद झा ने खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मिट्टी जांच कराने के बाद फसल की बुआई पर भी चर्चा की गई। खरीफ महा अभियान के दौरान प्रखंड उद्यान पदाधिकारी नारायण महतो, तकनीकी प्रबंधक आरती कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह, प्रणव कुमार, आयुष कुमार, कृषि समन्वयक संजीव कुमार, नवीन नदाफ, रेणु कुमारी, देवेंद्र झा, किसान सलाहकार विनय झा, वरुण चौधरी, कृष्णमूर्ति, प्रदीप कुमार दास सहित कई किसान सलाहकार मौजूद थे।
Follow @BjBikash