बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के ब्रह्मपुरा पंचायत के चतरा गांव में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की पंचायत चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद झा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ही देश व राज्य का समुचित विकास कर सकती है।
1
बिहार में महागठबंधन को मजबूत करना है। लेकिन, ये सब तब संभव होगा, जब लोगो से हमलोग जुड़ेंगे। इसी वजह से पार्टी आलाकमान के द्वारा हर पंचायत हर बूथ को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, गत विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की हार हम सब की हार है। अभी से ही महागठबंधन के सभी नेता और कार्यकर्ता कमर कस ले, जो भी पार्टी या जो भी उम्मीदवार तेजस्वी यादव और कांग्रेस आलाकमान से आशीर्वाद प्राप्त कर आएगा, बस उसे जिताने के लिए सब कुछ झोंक देना है।
2
विधानसभा की एक एक सीट महागठबंधन के झोली में डाल देना है। कांग्रेस के नेताओ ने सभी को एकजुट होकर हर बूथ के हर घर तक जाने और कांग्रेस पार्टी से लोगों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि, एक एक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य एक एक कार्यकर्ता उठाये। कार्यक्रम को एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा, जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मधुबनी के डिप्टी मेयर अमानुल्ला खान, शीतलाम्बर झा, मुकेश राय, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन, विजय कृष्ण झा, मो. कलाम, शंकर दास, विनय सिंह, दुर्गानंद झा, राजेन्द्र दास, दिलीप झा, परमानंद मिश्रा सहित अन्य ने संबोधित किया।
Follow @BjBikash