बेनीपट्टी(मधुबनी)। राहुल गांधी बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है। ऐसे में पार्टी राहुल गांधी के इस यात्रा को संजीवनी मान रही है। बिहार में राहुल गांधी के न्याय यात्रा में लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस भी उत्साहित है। पूरा पार्टी राहुल गांधी के यात्रा के साथ है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन उर्फ रूपण ने मंगलवार को राहुल गांधी से भेंट की।

1

नलिनी रंजन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी थे। राहुल गांधी से भेंटवार्ता से उत्साहित नलिनी रंजन ने बताया कि राहुल गांधी से कई मुद्दों पर बात हुई और उनका मार्गदर्शन मिला है। जिसका फायदा पार्टी को होगा।

2

आपको बता दे कि राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया में थे। जहां उन्होंने बिहारी स्टाइल में सिर पर गमछा बांधकर किसानों और नौजवानों से बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों के हितों के लिए पार्टी के कार्यो की जानकारी दी और उनकी बात को हर जगह उठाने का आश्वासन भी दिया। 

नलिनी रंजन ने दूरभाष पर बताया कि राहुल गांधी के इस यात्रा से पार्टी और बिहार के आम अवाम को काफी फायदा होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर परिणाम देगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post