बेनीपट्टी(मधुबनी)। जाति आधारित जनगणना पर राजद और जेडीयू बेवजह भौकाल मचा रही है। जब जनगणना का निर्णय लिया गया, तब भाजपा बिहार के सत्ता में थी। जब इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट करने गयी, उसमें भी भाजपा थी। भाजपा खुद जनगणना के पक्षधर थी। 

1

ये बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को बेनीपट्टी विधानसभा के लडुगामा के छठीयाहि पोखरा में घाट निर्माण का उद्घाटन करते हुए कहा।

पूर्व मंत्री श्री झा ने कहा कि, भाजपा और नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है कि सबका साथ सबका विकास। भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव है, तेजस्वी यादव विधानसभा में है तो विधान परिषद में राबड़ी देवी है। जबकि, भाजपा ने विधान परिषद में हरि सहनी को नेता बनाया है। 

2

जो अतिपिछड़ा समाज से है। जब कर्पूरी ठाकुर के शासनकाल में अतिपिछड़ा को आरक्षण देने की बात हुई, तब भी भाजपा उनके साथ थी। पंचायती राज में जब लगा की, अतिपिछड़ा समाज को आरक्षण देने की जरूरत है, तब भले ही नीतीश कुमार सीएम थे, लेकिन, आरक्षण देने के सबसे बड़े पक्षधर उस समय के डिप्टी सीएम सुशील मोदी थे।

उन्होंने कहा कि, भाजपा वोट के लिए कभी भी लोगों को जाति के नाम पर बांटने का काम नहीं करती है। भाजपा हमेशा से सबका साथ सबका विकास की बात कहती है और करती है। जिसका परिणाम जल्द ही लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में दिखेगा। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री श्री झा ने लडुगामा में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 11 लाख 37 हजार के प्राक्कलित घाट का उद्घाटन फीता काटकर किया। 

मौके पर जयसुन्दर मिश्र, शालिग्राम झा, रविन्द्र सिंह, हीरा सिंह, रत्नेश मिश्र, भवानंद झा, मदन कर्ण, चंदन ठाकुर, पप्पू सिंह, कौशलेंद्र सिंह, बबलू गुप्ता, विवेकानंद झा, शुभम कुमार आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post