मधुबनी। लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत के कुमराही बांध के निकट भैंस चराने गए पशुपालक की मौत वज्रपात से हो गयी है।

1

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक बच्चेलाल सदाय बलिया मुसहरी का रहने वाला था। जो शनिवार को कुमराही बांध के आसपास भैंस चरा रहा था। तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही भैंस सहित 60 वर्षीय बच्चेलाल सदाय की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही स्वजनों को मिली सभी बदहवाश हो गये। मृतक की पत्नी पुलिया देवी तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सभी को अब परिवार के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है।

2

मृतक अपने पीछे दो पुत्र बिकाऊ सदाय, रघुवीर सदाय और एक पुत्री को छोड़ गया है। अंचल अधिकारी विकेश पांडेय ने कहा कि राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक तथा उसके परिवार की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रहा है। सरकार द्वारा मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई जाएगा। 

वहीं थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। अपने क्षेत्र में हुए इस असामयिक घटना पर पंचायत के मुखिया विजय यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है तथा मृतक के परिवार को सांत्वना दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post