मधुबनी। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वावधान में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने, मोदी सरकार के दमनात्मक कार्यवाहियों, बर्बरतापूर्ण नीतियों एवं देश बचाओ संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में एक दिवसीय सत्याग्रह संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के समक्ष किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेस पार्टी के जिलास्तरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
1
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा आज देश मे मोदी अडानी की सरकार तानाशाही कर रही है। देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है। लोकतंत्र पर खतरा बढ़ रही है । जिस तरह आनन-फानन में मोदी सरकार के इशारों पर लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की है वह साबित करता है देश के करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई एसबीआई और एलआईसी में जमा था उसे अडानी समूह में मोदी सरकार के इशारों पर निवेश कर लाखों करोड़ रुपए आज डूब रही है। जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने संसद के अंदर और बाहर लगातार सरकार पर हमलावर थे । जिससे भयाक्रांत होकर मोदी सरकार ने उनकी सदस्यता रद्द कराई है । राहुल गांधी के आवाज बन्द करने के उद्देश्य से क्योंकि उन्होंने महंगाई, करप्शन, बेरोजगारी पर लगातार मोदी सरकार पर हमला करते रहें है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूल सिद्धांत सत्य और अहिंसा के अपनाते हुए आज सत्याग्रह कर देश के हुक्मरान को चुनौती दी है कि मोदी अडानी महाघोटाले को संयुक्त संसदीय समिति से या सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जांच कराए ताकि इस महाघोटाले से पर्दा उठे लेकिन मोदी सरकार जांच नही करबाना चाहती है क्योंकि दाल में काला है , कांग्रेस के कार्यकर्ता तब तक चुप नही बैठेगी जबतक जांच न हो जाय देश के लोगो को ध्यान भटकाने के लिए साजिश कर राहुल गांधी को मुकदमा दर्ज कर सजा करबाई गई है ताकि देश से लूटकर विदेश भागे पूंजीपति मित्रों को बचाया जा सके ।
2
कार्यक्रम में ज्योति झा, उपेन्द्र यादव, मनोज कुमार मिश्र, विजय कुमार राउत, प्रो कृष्ण कुमार झा, मो आकिल अंजुम, मो सबीर, मो अब्दुल दैयाम हासिम, पवन कुमार यादव,सत्येन्द्र पासवान, ऋषिदेव सिंह, प्रो मीनू पाठक, नित्यानंद झा, बालेश्वर पासवान, सुरेश चंद्र झा, कौशल किशोर चौधरी, आंनद कुमार झा, बिनोद कुमार झा, अशोक प्रसाद, रणधीर सेन, सुरेंद्र मिश्रा, शकील अख्तर, मो शकील अहमद, मो अजहर गुड्डू, अविनाश झा, मुकेश कुमार झा, श्रीराम मंडल, नबल किशोर झा, सुरेंद्र महतों, मो रेहान, मो जैदी, आलोक कुमार झा, फ़ैज़ी आर्यन, मो इम्तियाज, मो सनाउल्लाह, दशरथ झा,कौशल राजपूत, मो शाहिद, कृष्ण कुमार झा मालिक, दुर्गेश यादव, सुखदेव कैवार, शुशील झा, विशेश्वर झा,आरिफ हुसैन,राजीव शेखर झा, राज कमल सिंह, बिनय कुमार झा,धर्मनाथ यादव,आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Follow @BjBikash