रहिका(मधुबनी) । जिला के रहिका प्रखंड स्थित मधुबनी के ऐतिहसिक सौराठ सभा गाछी परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन सूबे के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय,पैनोरमा ग्रुप के डायरेक्टर संजीव मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष झा सहित गणमान्य लोगों ने किया।
1
वही इस महासम्मेलन में आए मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे व अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर महासभा का शुभारंभ किया गया।
वही ऐतिहसिक सौराठ सभा गाछी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सम्मेलन देश विदेश के ब्राह्मण समुदाय के हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को मिथिलांचल की परंपरागत पाग दोपटा से लोगो को सम्मानित किया गया।
2
वही पैनोरमा ग्रुप के डायरेक्टर संजीव मिश्रा ने कहा जिस तरीके का महासम्मेलन सौराठ सभा में हुआ है उसी तरीके का सम्मलेन सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की इस तरह के सम्मेलन आयोजित कर ब्राह्मण समुदायों को एकजुट करना है।
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा सनातन धर्म को कोई नष्ट नहीं कर सकता है। उन्होंने सनातन धर्मावलम्बियों को एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कुछ लोग ब्राह्मण समुदाय को गाली देने में अपना गौरव समझते हैं ,ब्राह्मण के इतिहास को भुला दिया गया है। ये आत्म चिंतन शिविर है ।
सभा को ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष झा, संजीव मिश्रा, बैधनाथ झा, भवानंद झा सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। वहीं, इस दौरान नलिनी रंजन झा उर्फ रूपण, पप्पू झा, संतोष झा, विजय कृष्ण झा, पद्मनाभ कमल, महानंद झा, अशोक कुमार चौधरी आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Follow @BjBikash