बिस्फी(मधुबनी)।  प्रखंड क्षेत्र के शिव दुर्गा मंदिर परसौनी के परिसर में सिमरी भाजपा मंडल इकाई शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिमरी मंडल के महामंत्री सुभाष चंद्र झा  ने किया। इस मौके पर मतदान केंद्र संख्या 26 एवं 27 के पन्ना प्रमुख सहित सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में पन्ना प्रमुख, सरल एप्प, शक्ति केंद्र, व्हाट्सएप समूह, बुथ के सशक्तिकरण सहित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। शक्ति केंद्र प्रभारी मुरली झ ने कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख एवं बूथ स्तरीय ऐप डाउनलोड करने की विस्तार से जानकारी दी।

1

इस मौके पर सिमरी मंडल अध्यक्ष अभिजीत पासवान ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन के असली पूंजी है। सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे, ताकि अंतिम पंक्ति के लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके और लोग  पार्टी से जुड़े।

2

वही मंडल प्रभारी सुभाष चंद्र उदय ने कहा कि भाजपा की सरकार से देश मजबूत बना है। यह कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। इसीलिए सभी कार्यकर्ता संगठित होकर और  मेहनत करें। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बुथ  संगठन की मजबूती का प्रमाण है। बूथ स्तर  पर मजबूती से पार्टी मजबूत होगी। इसीलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता यह जिम्मेदारी लेते हुए दिन रात मेहनत करें। इस मौके पर बबलू झा दीपू झा ननटून झा सुधीर मंडल जीवन कामत भोला झा सहित कई लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post