बेनीपट्टी(मधुबनी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा मिथिलांचल के चर्चित सिद्धपीठ उच्चैठ स्थित मां छिन्नमस्तिका के दरबार में विधिपूर्वक पूजा कर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना की गयी। 

1

इस संबंध में टीम आरसीपी के वरिष्ठ सदस्य प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर यहाँ पूजा कर मन्नतें मांगी जाती है एवं उनके दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना की जाती है। 


उन्होंने बताया कि मधुबनी जिला में पूर्व केंद्रीय मंत्री के कार्यकर्ताओं के द्वारा माता के दरबार में अपने नेता के दैहिक मानसिक स्वस्थ रहने तथा राजनीतिक अभीष्ट कामनाओं के पूरा होने के लिए यह पूजा की गयी है ।

2

श्री ठाकुर ने बताया कि खरमास के खत्म होने के बाद शीघ्र ही उच्चैठ पहुँच कर माता की पूजा करेगे।

मौके पर गणेश यादव, संतोष चौधरी, राघव चौधरी, सुभाष यादव, शिवकिशोर महतो रामनंदन यादव वीरेन्द्र महतो उमा गुप्ता धीरज सहनी श्यामलाल कर्ण बिमल सिंह आदि उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post