बिस्फी(मधुबनी)।  प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर जफरा  के परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक मे संगठन की मजबूती को लेकर संघठत्मक चुनाव कराया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मुखिया रुदल यादव एवं सहायक पर्यवेक्षक उमेश  राम की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुई ।

1

जिसमें सर्वसम्मति से निवर्तमान प्रखंड  अध्यक्ष जयजय राम यादव  को चौथी बार प्रखंड राजद अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को पाग, दोपटा माला से सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामना दी । उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा और भारी संख्या में राजद की सदस्यता  बनाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

2

मौके पर कोऑपरेटिव चेयरमैन विष्णु देव सिंह यादव, शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा, मो अब्दुल हई,मुखिया सुधीर कुमार यादव सूरज यादव मो अकरम,मो असलम, उदगार यादव,मो नसीम, राम प्रमोद यादव, टेक नाथ यादव,अऱूण यादव, भोला यादव, विनोद यादव, मो कामिल, मो पम्मू सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post