बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी मुख्यालय में विभिन्न बहुजन संगठनों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर झांकी निकाली। इस दौरान बहुजन समाज में जन्मे संत महापुरुष बुद्ध, कबीर, रविदास, ज्योतिबाफुले, शिक्षा जननी सावित्रीबाई फुले, शेख फातिमा, अम्बेडकर शाहूजी महाराज, कांशीराम का चित्र लगे रथ के साथ सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार लोगों ने नीला झंडा के साथ जय भीम जय भारत जय संविधान के नारे के साथ झांकी निकाली गई। 



झांकी में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संगठन, विकास मित्र, अम्बेडकर-कर्पूरी सामाजिक संस्थान के नेता अगुवाई कर रहे थे। जिसकी अध्यक्षता रामवरण राम ने की। वही संचालन विजय पासवान ने की।
1

मौके पर संविधान के सम्मान में बहुजन मैदान में विषयक संगोष्ठी की गई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पवन भारती ने कहा कि वोट का अधिकार बाबा साहब ने देकर समानता का अधिकार दिया। बीरबल पंजियार ने कहा कि बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेना होगा और इसे पूरा करना होगा। ललित पासवान ने कहा कि बाबा साहब ने लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
2

मौके पर आनंद पासवान, रामवृक्ष राम, सुरेंद्र राम, विजय यादव, राम लखन राम, महेंद्र राम, मंगल सदा, अजित यादव, देवनारायण यादव, राम उद्गार राम, गणपति चौधरी, विजय राम, श्याम पासवान, केदार राम आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post