हरलाखी(मधुबनी)। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर खिरहर थाना परिसर में पुलिस ने गुंडा पंजी में दर्ज आरोपियों को परेड कराई है। खिरहर थाना पर गुंडा पंजी में दर्ज एक दर्जन से अधिक दागियों को थाने पर बुलाकर उनका परेड कराया गया।
1
आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई। एसएचओ अंजेश कुमार ने बताया कि गुंडा पंजी में दर्ज आरोपियों की गतिविधियों पर कई स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है।
Follow @BjBikash
2
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में कुल 61 लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज है। इसमें एक दर्जन नामित लोग थाना क्षेत्र में मौजूद है। जिसका थाना में परेड कराया गया है। एसएचओ ने बताया की हर हालत में चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाया जाएगा। किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्सा नही जाएगा।