आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोग तरह-तरह से पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर आम, लीची, निम्बू सहित कई अन्य फलदार वृक्ष लगाये। वृक्षारोपण का कार्यक्रम शार्प साईट, Eye Hospital के सहयोग से आयोजित किया गया था।
इस दौरान विधायक विनोद नारायण झा ने प्रदेश वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरेक इन्सान को अपने जीवन काल में जरुर पर्यावरण के प्रति समर्पण दिखाना चाहिए, हम लोगों को प्रण लेकर हरेक वर्ष वृक्षारोपण को बढ़ाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलित रहे और परस्पर इन्सान उससे लाभान्वित होते रहे।
Follow @BjBikash