बेनीपट्टी(मधुबनी)। चक्रवाती तूफान यास के कारण हुई बारिश से मुख्यालय की स्थिति नारकीय हो गयी है। दर्जनों लोगों के घरों में करीब पांच दिनों से गंदा पानी घुसा हुआ है। 


जिसकी निकासी की ठोस पहल नहीं हो रही है। ऐसे में महामारी फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लोग अपने घरों का सामान पलंग पर रखकर छत पर सोने के लिए विवश है। 


ग्रामीण पशुपति झा, जयानंद झा, महेंद्र झा, कुंदन झा आदि ने बताया कि बारिश के पहले दिन से ही पूरा जलजमाव बना हुआ है। पानी दुर्गंध दे रहा है। वहीं, शाम होते ही घरों में विषैले जीव-जंतु घुसने लगता है। 


कई लोगों ने बताया कि सांप के भय से लोग दिन में भी मच्छरदानी लगा कर बैठते अथवा आराम करते है। ग्रामीणों की माने तो इसकी सूचना कई बार अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन जलनिकासी की पहल नहीं हो रही है। 


ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कबीर चौक से पश्चिम भाग में जलनिकासी के लिए पाइप देकर पुलिया बनाया गया था। जिसे कुछ लोग बंद कर जलनिकासी को अवरुद्ध कर दिया है। उधर, प्रशासन के अनदेखी पर स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है, जो कभी भी जनआंदोलन का रुख अख्तियार कर सकता है। 


इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जलनिकासी के लिए मुखिया को कहा गया है। जल्द ही जेसीबी से जलनिकासी स्थल को खाली करा कर पानी से निजात दिलाया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post