मधुबनी : बिस्फी अपाची वाइक से नूरचक से बिस्फी जा रहे एक वाइक पुल से टकरा गयी। इस घटना में एक युवक मो शाकिव की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल मो आफताब और मो अरमान को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। 20 वर्षीय मृतक मो शाकिव  बेनीपट्टी के सहरैल गांव रहने वाला था।


जबकि घायल मो आफताब व मो अरमान नूरचक गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मो शाकिव नूरचक अपने मामा सुल्तान आजम के यहां आया था। रात में वह अपने दो अन्य साथियों के साथ अपाची बाइक से बिस्फी की ओर जा रहा था। बिस्फी थाने के पास आंधी-तूफान और वारिश के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया।


बाइक पुल की रेलिंग से जा टकरायी। घटना के बाद तीनों को बिस्फी पुलिस के द्वारा पीएचसी बिस्फी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मो शाकिव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल युवक का इलाज़ चल रहा है। घटना के  बाद गांव में शोक का माहौल है।


बिस्फी संवाददाता राकेश यादव 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post