बेनीपट्टी(मधुबनी)। लगातार तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अधवारा समूह के नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल, रविवार तक बारिश होने के आसार है। जिससे संभावना है कि नदियों के जलस्तर में ओर वृद्धि होगी।


बता दे कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे के बाद पूरी रात भारी बारिश हुई है। बारिश से अधवारा समूह के धौंस, बछराजा, खिरोई आदि नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। 


पाली के गोविंद झा ने बताया कि तीन दिन पूर्व धौंस नदी का पानी मुश्किल से ठेहुना तक था। आज सुबह नदी का पानी कई फ़ीट ऊपर है। इसी तरह जलस्तर में वृद्धि हुआ तो बाढ़ आ जायेगी।



गौरतलब है कि बेनीपट्टी के मुख्यालय से लेकर पश्चिमी भूभाग तक नदियों का महाजाल फैला हुआ है। जहां दर्जनों नदियों में नेपाल से पानी आता है। वही, संभावित बाढ़ को लेकर भी प्रशासनिक तैयारी अभी तक नहीं हुई है। जमींदारी व रिंग बांध अभी तक क्षतिग्रस्त पड़े हुए है। ऐसी स्थिति में अगर बाढ़ आई तो भारी तबाही होगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post