बेनीपट्टी (मधुबनी)। चक्रवाती तौकते के कारण मौसम में आये अचानक बदलाव से गुरुवार से ही जारी बारिश शुक्रवार को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग की माने तो आज भी दिनभर बारिश होगी। हालांकि, शनिवार से बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।
शुक्रवार की सुबह पांच बजे अचानक बूंदाबांदी भारी बारिश में तब्दील हो गयी। जिससे कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वही लगातार गर्म मौसम से लोगों को दो दिनों से राहत मिली हुई है। बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास थी। इधर मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की है।
बेनीपट्टी के लोहिया चौक, दुर्गास्थान हाथी गेट के समीप, बसैठ चौक के पूर्वी भाग में जलजमाव होने की सूचना मिल रही है।
Follow @BjBikash