BNN News

 


बेनीपट्टी(मधुबनी)। अंचल क्षेत्र के सलहा पंचायत के खुटौना गांव में एक गुमती को आग के हवाले कर दिए जाने का मामला सामने आया है। उक्त गुमती में किराना दुकान संचालित की जा रही थी। घटना में दुकान मालिक के हजारों की क्षति हुई है। घटना बुधवार की रात की बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  वार्ड 07 के राम प्रसाद पासवान अपने घर के आगे में गुमती में किराना दुकान चलाते थे। बुधबार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात को उपद्रवी तत्वों द्वारा दुश्मनी के नियत कटघरे (दुकान) में आग लगा दी गयी। जहां दुकान में रखें सभी किराना सामान जलकर खाक हो गया। घटना में हजारों की क्षति होने की बात दुकान संचालक द्वारा कही गयी है। दूसरी ओर घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post