बेनीपट्टी(मधुबनी)। दूसरे प्रदेश से आ रहे श्रमिकों को क्वारंटाईन सेंटर पर सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे क्वारंटाईन हुए लोग सरकारी व्यवस्था से नाराजगी प्रकट कर रहे है। बेनीपट्टी प्रखंड में बीती रात जयपुर सहित अन्य प्रदेश से आये मजदूर भी व्यवस्था से खासे खिन्न नजर आये। जयपुर से आये श्रमिकों में पांच श्रमिक को प्रखंड मुख्यालय के क्वारंटाईन सेंटर पर रखने के बजाय सभी श्रमिकों को पंचायत जाने का हुक्म बजा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बर्री के पांच मजदूर देर संध्या बेनीपट्टी उतरे। जहां अधिकारियों ने मुखिया को फोन कर पंचायत ले जाने की बात कही। मुखिया के द्वारा पंचायत में तैयार क्वारंटाईन सेंटर पर राशन व अन्य व्यवस्था नहीं होने का हवाला देकर मुख्यालय में ही रखने की गुहार लगाई गई। बताया जा रहा है कि पूरी स्थिति की जानकारी देने के बाद भी पांचो मजदूर देर रात करीब साढ़े दस बजे पैदल ही गांव पहुंच गए। मुखिया आलम अंसारी ने बताया कि पांच मजदूर के पहुंचने के बाद किसी तरह सभी को भोजन करा कर फुलबरिया मध्य विद्यालय पर रखा गया। मुखिया ने बताया कि फिलहाल, उक्त क्वारंटाईन सेंटर पर सात-आठ श्रमिक है। सभी को भोजन पानी कराया जा रहा है। वहीं मुखिया ने बताया कि अभी तक कोई सरकारी व्यवस्था नहीं की गई है। मुखिया की माने तो अभी तक उनके पंचायत में प्रतिनियुक्त पंचायत सचिव तक क्वारंटाईन सेंटर तक नहीं आया है। गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर तैयार क्वारंटाईन सेंटर पर सरकारी सुविधाओं की किल्लत की बात कई मुखिया के द्वारा की जा रही है। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव को भेजा जाएगा। सुविधाओं को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post