BNN News

बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार राज्य किसान सभा के आहवान पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी अंचल परिषद बेनीपट्टी द्वारा 5 किसानों को सम्मानित किया गया। सीपीआई के अंचलमंत्री आनंद कुमार झा ने पांच किसान क्रमशः महेंद्र झा, हरखीत झा, शैलेंद्र कुमार झा, देवन राम और लखण पंडित को गमछा, मास्क और माला से सम्मानित किया। अंचलमंत्री श्री झा ने कहा कि किसानों के मेहनत और बलिदान के कारण ही आज इस आपदा की घड़ी में भी हमें अनाज मिल रहा है। किसानों के त्याग को देश की जनता कभी भूला नही सकती है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों के पांच-किसानों को सम्मानित किया जाएगा।                    


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post