बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केन्द्र के सभागार में सोमवार को संकुल संसाधन केन्द्र की बैठक हुई। बैठक में संकुल समनव्यक सुनील कुमार मिश्र ने विद्यालय के प्रधान को फीट इंडिया के तहत होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। संकुल समनव्यक ने कहा कि तृतीय सोमवार एवं मंगलवार को फीट इंडिया वीक के तहत शारीरिक के साथ स्पोर्टस के संबंध में प्रशिक्षण देना है। जो 18 नवंबर से 23 नवंबर तक करना है। वहीं 19 नवंबर को वॉटसन उच्च विद्यालय सह प्लस टू में कैंप का आयोजन किया जाना है। श्री कुमार ने कहा कि कैंप में स्पोर्टस एवं फिजिकल योजना के तहत विद्यालयों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण खेल सामाग्री का क्रय करना है। संकुल समनव्यक ने सभी एचएम को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए भी प्रेरित किया। बैठक का संचालन एचएम श्रीपति झा ने किया। मौके पर रविन्द्र नाथ झा, विनय कुमार झा, अहमदी खातुन, रघुवीर राम, राधा रमण साह, प्रभा कुमारी, जितेन्द्र झा, जानकी देवी, कृष्णा नंद यादव, खुशबू कुमारी, विभा कुमारी, अफसाना प्रवीण, निखिलेश झा, संजय झा, प्रीति झा, शोएब अहमद, गुलनाज खातुन, चंद्रिका देवी, चंचल कुमारी, सुषमा कुमारी, सोनी कुमारी, सुनीता कुमारी, सुमन कुमारी आदि शिक्षिकाएं मौजूद थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post