बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बेनीपट्टी थाना में गांव के रंजीत यादव व उसके पुत्र धीरज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादी ने प्राथमिकी में बताया है कि उसकी पुत्री की विवाह तय हो गई थी। इससे गांव के दोनों आरोपी खुन्नस खाए हुए थे। घर पर पहुंच कर रिश्ता तोड़ देने की धमकी दी थी। आरोपियों ने कहा था कि पुत्री की शादी करोगे तो पूरे घर को तबाह कर देंगे। वहीं वादी ने बताया कि रिश्ता नहीं तोड़े जाने की स्थिति में आरोपियों ने उसके समधी को भी धमकी दिया था। वादी ने बताया कि उसकी पुत्री का शव 18 अप्रैल को घर से एक किमी दूर बोरिंग के झोपड़ी से बरामद हुआ था। शव मिलते ही गांव के लोगों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। उधर वादी ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post