बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के मलहामोर से उच्चैठ जाने वाली पथ के बैंक चौक पर निर्माण हो रही पुल का एप्रोच पथ अभी तक नहीं निर्माण कराया गया है। एप्रोच पथ नहीं निर्माण होने से रोजाना चौक के पास वाहन जाम की समस्या हो रही है। पुल के दोनों भागों में दलदली मिट्टी होने के कारण भारी वाहन फंस रहे है। पुल के एप्रोच पथ के निर्माण नहीं होने से उक्त स्थल पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगो की माने तो पुल निर्माण की गति इसी प्रकार बनी रही तो दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दुर्गापूजा के समय में हजारों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु सिद्धपीठ भगवती के दर्शन के लिए आते है। खासकर बाहरी श्रद्धालुओं के द्वारा भारी वाहनों से आने के कारण स्थिति खराब हो जायेगी। गौरतलब है कि मलहामोर से उच्चैठ के मध्य दो बड़े पुल का निर्माण करीब एक वर्ष से किया जा रहा है। लचका पुल का पाया निर्माण के बाद अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है। उक्त पुल के निर्माण में अभी भी काफी समय लगेगा। जानकारी दें कि बाढ़ राहत की समीक्षा के दौरान मीडियाकर्मियों के द्वारा उक्त पुल के एप्रोच पथ की शिकायत करने पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने उक्त पुल स्थल का जायजा लेकर संबेदक को तत्काल एप्रोच पथ निर्माण कराने का निर्देश दिया था।परंतु संबेदक के द्वारा अभी तक एप्रोच पथ तो दूर सही से मिट्टीकरण भी नहीं किया गया है। एसडीएम मुकेश रंजन ने बताया कि दुर्गापूजा से पूर्व हर हाल में एप्रोच पथ का निर्माण कराया जायेगा। लापरवाही सहन नहीं की जायेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post