बेनीपट्टी(मधुबनी)। बाढ़ राहत वितरण में अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कटैया पंचायत के महादलित व अल्पसंख्यकों ने अंचल कार्यालय का घेराव किया। बाढ़ पीड़ितों ने अब तक राहत का एक भी दाना नहीं मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि बाढ़ में कटैया पंचायत को पूर्ण बाढ़ग्रस्त पंचायत घोषित कर दिया है। घरखसी हुआ है। जिसका कर्मचारियों ने रिपोर्ट कर जल्द ही राहत देने की बात कही थी।परंतु कटैया के अन्य वार्डों में राहत का वितरण कर दिया गया। पंचायत के वार्ड न0-5 के किसी भी पीड़ित को अब तक किसी प्रकार का राहत नहीं दिया गया है। वार्ड न0-5 के ललिता देवी, मीना देवी, सुनिता देवी, भुल्ली देवी, देवसुंदर देवी, फुलो देवी, रानी देवी, बेचनी देवी, गीता देवी, ममता देवी सहित सैंकड़ों पीड़ितों ने बताया कि अब तक राहत के नाम पर सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है। कई लोगों के घर गिर गये है। प्रशासन के द्वारा अब तक ऐसे घरों को पॉलीथीन तक नहीं दिया है। फूड पैकेट देने की बात कही गयी, लेकिन प्रतिनिधियों के द्वारा कटैया गांव में ही फूड पैकेट वितरण कर दिया गया। बाढ़ सहाय्य राशि का वितरण नहीं किया गया। उधर अंचल परिसर में आपा धापी बढ़ते देख सीओ ने पीड़ितों से बात कर जल्द ही राहत दिलाने का आश्वासन दिया। करहारा पंचायत के पूर्व मुखिया भोगेंद्र मंडल ने बताया कि पंचायत से पारित अनुश्रवण समिति की सूची पर पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।इस संबंध में सीओ पुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कटैया पंचायत के सभी महादलित संसारी पोखरा के किनारे है। जांच की जा रही है। जांच के बाद सभी को राहत दी जायेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post