बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के भूमिका को सराहनीय बताते हुए प्रशासन को साधुवाद दिया है। चौधरी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिस प्रकार की बाढ़ आयी थी।काफी जान-माल को क्षति होता। परंतु प्रशासन की मानवता के कारण लोगों को परेशानी कम हुई। वहीं श्री चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग पर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बसैठ में बाढ़ से करीब पांच दिन पूर्व से ही भारी जलजमाव हुआ, जो आज भी है। लोग बीमार हो रहे है। महामारी की पूर्ण आशंका है। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना देने के बाद भी क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया है। बाढ़ में डूबे चापाकल में हैलोजेन नहीं दिया जा रहा है। जो गलत है।श्री चौधरी ने जिला प्रशासन से अविलंब ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने एवं किसानों के खेतों का सर्वे कराकर अविलंब फसल क्षति दिलाने की मांग की है। श्री चौधरी ने बताया कि बाढ़ नहीं आने पर इस वर्ष धान की खेती अच्छी होती, परंतु बाढ़ व जलजमाव के कारण सभी खेतों में लगे फसल बर्बाद हो गये है।