बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार सरकार पर पंचायती राज्य एक्ट के संसोधन का आरोप लगाते हुए प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों ने पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का सामूहिक बहिष्कार करते हुए नारेबाजी कर सदन से बाहर चले गये। जिसके कारण सदन में उपस्थित सदस्यों का कोरम नहीं पुरा होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह नवकरही पंचायत के मुखिया कृपानंद झा आजाद ने कहा कि बिहार सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है।हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को पंगु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।जिसके कारण मुखिया संघ के सदस्यों के द्वारा हर जिले के बैठक का बहिष्कार किया जा रहा है।सरकार के निर्णय का मुखिया संघ लगातार विरोध करती रहेगी।वहीं पूर्व से आहूत पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक में सदस्यों की संख्या महज 36 होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि बैठक के लिए कम से कम 43 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।उपरांत बैठक को स्थगित करने की घोषणा कर दी।बैठक के संचालन के लिए प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी सहित कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ डा. अभय कुमार उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, साजदा प्रवीण, कुमारी रीता गुप्ता, अनिता यादव, अमरेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार रंजन, इंदू देवी, किरण देवी, मो. आलम अंसारी, विमला देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, अब्दूल मालिक, शीला देवी सहित कई मुखिया उपस्थित थे।इससे पूर्व पंचायत समिति की सामान्य बैठक की शुरुआत प्रमुख सोनी देवी के अध्यक्षता व उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी के संचालन में की गयी।परंतु बैठक के लिए निर्धारित सदस्यों का कोरम पुरा नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post