बेनीपट्टी(मधुबनी)। ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत से पथ मरम्मति की राशि बंटाधार पर स्थानीय विधायक भावना झा ने पानी फेर दिया है।ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने जब मामले की छानबीन की तो पथ मरम्मति की राशि उठाव होने के बाद भी मरम्मति कार्य नहीं होने पर विधायक ने इसकी शिकायत की।जिसके आलोक में ग्रामीण कार्य विभाग एक बार फिर अरेर से नगवास को जाने वाली पथ की मरम्मति कार्य प्रारंभ किया है।विधायक भावना झा ने बताया कि उक्त पथ करीब चार वर्ष पूर्व नाबार्ड योजना से करीब नौ किमी में सड़क का निर्माण कराया गया था।मरम्मति के लिए मिले राशि को गबन कर लिया गया था।खोजबीन करने पर विभाग संबेदक से कार्य करा रहा है।उधर विधायक ने बताया कि परजुआर से महराजपुर सड़क में भी पूर्ण निर्माण कराये बिना राशि का उठाव कर लिया गया है।विधायक श्रीमति झा ने कहा कि ये राशि गबन करने का खेल विभागीय मेल के बिना संभव नहीं है।विधायक ने विभागीय जेई मिथिलेश सिंह को सही ढंग से पथ की मरम्मति कराने का निर्देश दिया।मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह, मिहिर झा, सुनील कुमार यादव, सुंदर मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।