बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिकास झा : बेनीपट्टी के रहने वाले अजय झा के पुत्र अभिनव हर्ष ने झारखंड में आयोजित  ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है दुमका इंडोर स्टेडियम में पिछले महीने आयोजित चार दिवसीय इंडोर खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो बालक फ्लाई ग्रुप के 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत कर बेनीपट्टी सहित पुरे इलाके का नाम रौशन किया है। अभिनव के पिता अजय झा जो की बेनीपट्टी के रहने वाले है और झारखंड में टेलीकॉम सेक्टर में कार्यरत है। अभिनव हर्ष को इस जीत के साथ नेशनल लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने का मौका भी मिल गया है।  

ताइक्वांडो बालक फ्लाई ग्रुप 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव हर्ष को रजत पदक मिलने के अलावा अब्दुल अमान ने स्वर्ण और पीयूष लाल ने रजत पदक हासिल किया है। इसी ग्रुप के बालिका वर्ग में उषा मुर्मू तथा प्रियंका हेम्ब्रम ने क्रमषः स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त किया जबकि प्रगति मिश्रा और अनुष्का तिवारी को रजत पदक प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, बार काउन्सिल के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, उपनिदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, जिला षिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता राम बिलास साहू, सहायक अभियंता रमेष श्रीवास्तव, यूनियन बैंक के मैनेजर, मुकुल कुमार झा, मदन कुमार, वासुदेव पंडित, विधापति झा, निमाय कान्त झा, दीपक झा, स्मिता आनन्द, प्रदीप कुमार झा, जयराम शर्मा आदि के साथ-साथ नगर के कई गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दुमका के खेलप्रेमी दर्शकगण उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post