बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : धान खरीद कर गोदाम से चावल की आपूर्ति एसएफसी को नहीं करने पर अनुमंडल प्रक्षेत्र के 11 पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ एसडीएम के निर्देश पर संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया गया है।पैक्स अध्यक्ष पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है।पैक्स अध्यक्ष पर वित्तीय वर्ष 2015-16 के धान खरीद कर गोदाम से चावल एसएफसी को नहीं सौंपने को लेकर दर्ज करायी गयी है।बेनीपट्टी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अवधेश कुमार ने प्रखंड के कटैया पैक्स, नगवास,मनपौर,परौल सहित पांच पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।वहीं मधवापुर के बलबा पंचायत,हरलाखी प्रख्ांड के कौआहा बरही,हिसार व विशौल, बिस्फी प्रखंड के तिसी नरशाम दक्षिणी, परसौनी व रघौली पैक्स पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।एसडीएम राजेश परिमल ने बताया कि बेनीपट्टी के कटैया पैक्स पर 130. 65 क्विंटल धान व मनपौर पैक्स पर 211.02 क्विंटल धान बकाया है।वहीं मधवापुर के बलबा पैक्स अध्यक्ष पर 227.80 क्विंटल धान का हिसाब नहीं दिया गया है।बिस्फी प्रखंड के तिसी नरशाम पैक्स पर 55.66 क्विंटल,परसौनी पैक्स पर 97.82 क्विंटल व रघौली पैक्स पर 340.36 क्विंटल बकाया है।एसडीएम ने बताया कि हरलाखी प्रखंड के विशौल पैक्स पर 238.52 क्विंटल,कौआहा बरही पैक्स पर 1045.57 क्विंटल एवम् हिसार पैक्स पर 958.77 क्विंटल का हिसाब नहीं दिया गया है।उधर एसडीएम ने शनिवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी बीसीओ के साथ बैठक कर संबंधित पैक्स अध्यक्ष पर निलंबन की प्रक्रिया के लिए कागजी कार्रवाई शुरु करने का निर्देश दिया है।इस संबंध में एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुहिम शुरु की जायेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post