बेनीपट्टी। कन्हैया मिश्रा-बिकास झा : बिहार के 16 वें विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण में सबसे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी,उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव आदि मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी। आज साढ़े तीन घंटे में 234 विधायकों ने शपथ ली। 8 विधायक गैर हाजिर थे। जबकि हरलाखी के विधायक बसंत कुमार के निधन होने के कारण 1 सीट रिक्त है। प्रोटेम स्पीकर सदानंद सिंह ने 5 भाषा में शपथ ग्रहण करने की व्यवस्था की। जिसमें हिन्दी, मैथिली, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी भाषा थी। 1-1 विधायकों ने उर्दू और अंग्रेजी में शपथ लिए। शेष विधायक हिन्दी,मैथिली और संस्कृत में शपथ लिए।
वहीं बेनीपट्टी की विधायक भावना झा ने मैथिलि में शपथ ली। उनके विधायक निर्वाचित होने के बाद से ही क्षेत्र में भावना झा मैथिलि में शपथ ले इसकी मांग उठ रही थी।
भावना झा का शपथ : हम, भावना झा, जे विधान-सभाक लेल सदस्य निर्वाचित भेलहूँ अछि, ईश्वरक शपथ लैत छी, सत्य निष्ठा सँ प्रतिज्ञान करैत छी कि हम विधि द्वारा स्थापित भारतक संविधानक प्रति श्रद्धा आओर निष्ठा राखब, हम भारतक प्रभुता आओर अखंडता अक्षुन्न राखब एवं जाहि पद केँ हम ग्रहण करय बला छी, ओकर कर्तव्यक श्रद्धापूर्वक निर्वहन करब।
शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक भावना झा बेनीपट्टी विधानसभा के मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट से कहा.. भावना झा ही नहीं आप सब विधायक हैं , आप सबका साथ चाहिए कदम से कदम मिलाकर बेनीपट्टी के विकास के लिए।
विधायक भावना झा का मैथिली में शपथ लेने पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन, बेनीपट्टी के अध्यक्ष आशीष झा चुन्नू ने कहा मैथिली में शपथ लेना यह एक अच्छी शुरुआत है साथ ही हमलोग बेनीपट्टी क्षेत्र के उज्जवल विकसित भविष्य की कामना करते हैं। बेनीपट्टी जिस मुलभुत सुविधा से अभी तक वंचित रहा है वो इस कार्यकाल में पूरा हो हम यह कामना करते है। वहीं सचिव कन्हैया झा, नितीश कश्यप, बिदेश्वर नाथ झा बिकास, बिभूति झा, प्रवीण कुमार, राजा झा, नीरज शेखर, चंद्रशेखर झा, विनीत कुमार, जगननाथ महथा, शशांक शेखर, अब्दुल हौवल हाशमी, रौशन साह व अन्य ने मैथिली में शपथ लेने पर उन्हें शुभकामना दिया


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post