बेनीपट्टी न्यूज़ नेटवर्क - BNN के नये कार्यक्रम के तहत खास मुलाकात में आज BNN के चीफ एडिटर कन्हैया मिश्रा के साथ है बिहार भाजपा मुख्य प्रवक्ता सह बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा। 

हमारे चीफ एडिटर ने देश और सूबे की राजनितिक हालातों पर उनसे कियें 10 सवाल जो भाजपा और राजग के चेहरे को आप के सामने लाने का एकमात्र मकसद है।

पेश है चीफ एडिटर व विधायक विनोद नारायण झा से खास मुलाकात ।

BNN - सूबें में चुनावी माहौल गर्म है, फिलहाल सभी दलों को निकाय चुनाव में जीतकर विधानसभा चुनाव के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करने में लगे हुए है। क्या मधुबनी निकाय में राजग गठबंघन के प्रत्याशी के जीत होगी।

विनोद नारायण झा - देंखिये, जिस प्रकार सूर्य का पुरब में उगना तय है, उसी तरह इस निकाय चुनाव या फिर आसन्न विधानसभा चुनाव में राजग की जीत सुनिश्चित है। जनता ने ये देख लिया है कि एनडीए को लोकसभा में पूर्ण बहुतम है, परन्तु राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के कारण कई जनकल्याणकारी बिल पास नहीं हो पा रहा है।फिलहाल एनडीए सूबें के 24 निकाय सीटों पर अपना ध्यान लगा रही है।


BNN - आप भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के साथ-साथ बेनीपट्टी विधानसभा के विधायक भी है,आप के कार्यकाल में जनता मान रही है कि क्षेत्र में पथ निर्माण,शिक्षा-व्यवस्था को पटरी पर लाने सहित स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है,फिर भी बेनीपट्टी को नगर का दर्जा, अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण घोषणा के बावजूद नहीं हो पाया, इसकों किस नजर से देख रहे है। 

विनोद नारायण झा - भाजपा जब तक नीतीश कुमार के साथ शासन में थी, पूरे सूबें के हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ। लॉ  एण्ड आर्डर की समस्या थी,सुधार हुआ। परन्तु भाजपा के सरकार से हटते ही बिहार सरकार ने ऐसे-ऐसे जगहों पर घोषित योजनाओं को लटकाने में लग गई,जहां बीजेपी व सरकारी पार्टी के विरोधी विधायक है। जिसके कारण बेनीपट्टी को नगर का दर्जा व अनुमंडलीय अस्पताल नहीं मिल सका।


BNN - आपकी पार्टी तो जीतनराम मांझी के कार्यकाल का विरोध करती थी, फिर मांझी को एनडीए में लेकर आना क्या साबित नहीं कर रहा है कि आपलोग मांझी के साथ राजनीति कर रहे थे ?

विनोद नारायण झा - देखियें, बीजेपी या राजग का कोई भी दल मांझी के बयानों से कभी भी सहमत नहीं हुआ है न ही भविष्य में होगा। जहां तक एनडीए में लाने की बात है तो भाजपा के संस्थापक पं.दिनदयाल उपाध्याय ने कहा था, जब तक शोषित व बंचितों का उत्थान नही होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा, नीतीश कुमार ने अपने मन से मांझीजी को सीएम बनाकर अपमानित कर उनको गद्दी से हटा दिया। बीजेपी ने महादलित को सम्मान देने के लिए अपने साथ मांझी को लायी है।


BNN - गत दो विधानसभा चुनाव आपलोग जदयू के साथ मिलकर लडे थे, इस बार जदयू,राजद ओर कांग्रेस का गठबंधन हो चुका है। कितना चुनौती मान रहे है ?

विनोद नारायण झा - कांग्रेस के 40 साल, राजद के 15 साल ओर नीतीश कुमार के 10 शासनकाल को जनता बहुत करीब से देख चुकी है। इनके शासनकाल में सूबें का कितना विकास हुआ है, सब जानते है। सूबें में अब एकमात्र ही विकल्प है।सिर्फ राजग ही सूबें का विकास कर सकता है। ये लोग महागठबंधन नहीं लठबंधन किये है। ये कितने भी प्रयास कर लें, राजग के आगे कोई चुनौती नहीं बन सकते है।


BNN - महागठबंधन के सीएम के प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है। आपकी पार्टी या राजग की ओर अभी तक कोई चर्चा भी नहीं है। क्या बीजेपी सुशील मोदी के नाम पर सहमत है, या फिर कोई ओर भी दावेदार हो सकते है ?

विनोद नारायण झा - बीजेपी सबसे बडी पार्टी है। यहां सभी निर्णय सामुहिक तौर पर लिया जाता है। बीजेपी में सीएम पद के लिए दर्जन भर से अधिक लोग सक्षम है। जो सूबें का विकास कर सकते है। लेकिन सीएम का फैसला बीजेपी के संसदीय बोर्ड ही करेगा। जिसको मानना होगा।


BNN - केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम पद पर अपनी दावेदारी ठोंक दी है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कई सवाल ही उठा दिये है। ऐसे में चुनाव तक रालोसपा के साथ-साथ चलना कितना मुश्किल होगा ।

विनोद नारायण झा - कोई मुश्किल नहीं होगा। रालोसपा भी एनडीए के साथ मजबूती के साथ है ओर रहेगी। जहां तक अधिक सीटें व सीएम पद के बयान की बात है तो इसमें क्या बुरा है। मांग  रखना सभी दलों का अधिकार है। किन्तु फैसला एनडीए के बैठक में ही हो जायेगा। हमलोंगो में कोई मतभेद नहीं है।


BNN - ललित मोदी प्रकरण पर विपक्ष के साथ-साथ भाजपा में भी विरोध के स्वर उठने लगा है। काला धन पर बीजेपी का चेहरा साफ नहीं हो रहा है। क्या सुषमा स्वराज को इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए ?

विनोद नारायण झा - सुषमा स्वराज ने कोई अपराध किया है जो इस्तीफा दें। उन्होंने जो किया वो सिर्फ मानवीय आधार पर ललित मोदी को लंदन से पुर्तगाल जाने में मदद की। काला धन पर बीजेपी गंभीर है, ललित मोदी पर कार्रवाई केन्द्र सरकार कर रही है। जल्द ही देश लाने का प्रयास किया जायेगा।


BNN - अब आपकी प्राथमिकता क्या होगी ?

विनोद नारायण झा - जनता का प्यार मिले तो बेनीपट्टी में 100 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण व नगर का दर्जा प्राथमिकताओं की सूची में उपर होगा।


BNN - किस उपलब्धियों को लेकर जनता के पास फिर जायेंगे ?

विनोद नारायण झा - देंखिये, चुनाव से पूर्व हम बेनीपट्टी क्षेत्र से अंजान थे। चुनाव में घुमने के दरम्यान हर क्षेत्र में चचरी पुल, उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या थी। इस कार्यकाल के दौरान मैंने सबसे पहले 64 ग्रामीण पथ का निर्माण कराकर 140 गांवो को मुख्य पथ से जोडा। हथियरवा, पाली के रजौन, विशनपुर, कलुआही के खिरखिरीया टोल, खसीयाघाट, शिवनगर, सोईलीघाट व लडुगामा में चचरी को हटाकर पुल का निर्माण कराया। 31 जगहों पर मृतप्रायः तालाबों का जीर्णोद्धार कराया। मुलभूत समस्याओं को सही समय पर निदान कराया।


BNN - BNN से बात करने के लिये आपका धन्यवाद।

विनोद नारायण झा - आपका भी धन्यवाद । 


तो आज खास मुलाकात के पहले भाग में हमारे साथ मौजूद थे बिहार भाजपा मुख्य प्रवक्ता सह बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा। फिर होगी किसी नये चेहरे से खास मुलाकात जुड़े रहीये, बेनीपट्टी न्यूज़ नेटवर्क - BNN के साथ ।

      


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post