बेनीपट्टी(मधुबनी)। साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। मासूम महज आठ वर्ष की बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम आरोपी रामस्नेही मुखिया मासूम को बाजार से कुरकुरे व पकौड़ी खिलाने के बहाने घर से ले जाकर बांसबिट्टी में दुष्कर्म किया। मासूम के काफी देर तक घर नहीं वापस आने पर परिजनों ने जब बच्ची की खोजबीन की तो बांसबिट्टी से चिल्लाने की आवाजा आयी। जिस पर परिजनों ने बांसबिट्टी का रुख किया तो मासूम के साथ दुष्कर्मी जघन्य घटना को अंजाम देते पाया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं जख्मी मासूम को इलाज के लिए मधवापुर के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। बता दें कि घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर काररवाई में जुट गई है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाये जा रहे है।