मधुबनी। कलुआही थाना क्षेत्र में बीते आठ अगस्त को बोरा में बंद मिले शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने इस कांड का उद्भेदन कर लिया है। गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक पंडौल थाना के मोहनपुर गांव का था। जिसका नाम अशोक यादव था। जिसकी हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी।
1
एसपी ने बताया कि 9 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि हत्या में संलिप्त अपराधी पंडौल थाना क्षेत्र के शिव शक्तिनगर दुमंठा स्थित सन्नी उर्फ़ अनिश कर्ण के घर छुपा हुआ है। सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस को देख अपराधी वहां से भागने लगे जिसे सशस्त्र बलों ने पकड़ा। इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें, सन्नी उर्फ़ अनिश कर्ण, पिता अशोक कर्ण, दुमंठा पंडौल का रहने वाला है। अभिषेक मिश्रा, पिता सुनील मिश्रा, दुमंठा पंडौल का रहने वाला है। अनिल कुमार सिंह उर्फ़ अनिल सुटर, पिता राजदेव सिंह, चकदह थाना राजनगर का रहने वाला है। दयानंद चौधरी, पिता ललित चौधरी, चकदह, थाना राजनगर का रहने वाला है। दुर्गेश सदाय, पिता भोगेन्द्र सदाय, दुमंठा मुसहरी थाना पंडौल का रहने वाला है। बद्री नारायण यादव, पिता भोगेन्द्र यदाव, पड़वा थाना जयनगर का रहने वाला है।
2
गिरफ्तार अपराधी सन्नी उर्फ़ अनिश व बद्रीनारायण यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि इन लोगों ने इस घटना को अंजाम कुख्यात अपराधी रोहित यादव जो भागलपुर जेल में है वह इस हत्या काण्ड का मुख्य साजिशकर्ता है। उसी के इशारे पर इन सभी के द्वारा पूर्व दुश्मनी के कारण अशोक यादव की हत्या की गई है। इन अपराधियों के पास से 2 देशी कट्टा, 5 कारतुस, 06 मोबाइल, 25 हजार भारतीय रुपए बरामद हुए है। एसपी ने बताया कि इन सभी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
विशेष टीम में एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक खजौली किशोर शर्मा, कलुआही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, पंडौल थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, राजनगर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, नगर थानध्यक्ष राजा समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।
Follow @BjBikash