मधुबनी। जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में " सद्भावना बचाओ, देश बचाओ यात्रा " कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अथिति थे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा।

1

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कामत जी ने किया।कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागार मे अपनी बात रखते हुए पूर्व मंत्री भारत सरकार और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा आज बीजेपी द्वारा परोक्ष रूप से साजिश किया जा रहा है।उदाहरण के लिए उन्होंने कहा जब नीतीश कुमार ने अति पिछड़ों को पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया था तब उसे रोकने की साजिश कानून द्वारा किया जा रहा है।

2

सारे सरकारी उपक्रम बेचा जा रहा है।हम सद्भावना बचाओ अभियान के तहत पूरे बिहार में यात्रा पर निकले हैं । लोगों को नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को सामान्य लोगों तक चौक चौराहों तक ले जाना पड़ेगा।जो योजनाएं अधूरी है उसे पूरा करना है और ये कार्य, कार्यकर्ता ही कर सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री शीला मंडल ने महिलाओं के अधिकार एवं आरक्षण का व्याख्या अपने कार्यकर्ताओं के बीच किया।पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने अपने संबोधन में कहा हमें नीतीश कुमार  के संदेश को जन - जन तक ले जाना पड़ेगा।

सदस्य बिहार विधान परिषद श्री रामेश्वर महतो जी ने कहा आज देश सिर्फ 04 लोग चला रहे हैं।चारों गुजराती हैं जिसमें 02 राजनीति में हैं एक नरेंद्र मोदी और दूसरा अमित शाह जी तथा को उद्योग क्षेत्र में हैं एक अदानी और दूसरा अंबानी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने कहा कि हमें सद्भावना बचाओ देश बचाओ के तहत हरेक चौक चौराहा पर विकास पुरुष नितीश कुमार जी के द्वारा किए जा रहे कार्यो की चर्चा करनी होगी।कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जिन प्रमुख लोगों ने भाग लिया उनमें श्री वासुदेव कुशवाहा प्रदेश सचिव,पूर्व अध्यक्ष अब्दुल कयूम,राम बाबू सिंह,वशिष्ठ मंडल, वीणा सिंह कुशवाहा,सरिता देवी,सीमा मंडल,सोनी कुमारी,बिक्रमशिला देवी,लक्ष्मी देवी,संजू,संगीता ठाकुर, किस्वरि खातून,बचनू मंडल,रवीन्द्र कुमार चौधरी,प्रभात रंजन, भरत चौधरी,गुलाब साह, अनिनाश सिंह गौड़,बीरेंद्र भंडारी, चूल्हाई,रजा अली,देवेंद्र चौधरी,केदार नाथ भंडारी,विनोद सिंह कुशवाहा,संजीव कुमार झा,अहमद हुसैन,राम नरेश चौपाल, जहीर मलमली,शशिकांत चौधरी,रमन मंडल,संजय मंडल,श्याम सुंदर विश्वकर्मा,महताब आलम,राजा चौधरी ,मंटू पासवान,संतोष शाह,सत्य नारायण यादव,फूलदेव यादव ,राम अधीन दास,सरयुग सहनी ,सुधीर राय,उदय कांत चौधरी,पप्पू पटेल,पवन सिंह, कारी ठाकुर,बलराज साहनी,राज कुमार सिंह,नवल झा,श्रीकांत यादव,प्रभुजी झा ,उपेन्द्र कामत,धर्मेंद्र मंडल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन महेंद्र प्रसाद सिंह एवम् धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रवक्ता राजेश्वर चौपाल जी ने किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post