बिस्फी(मधुबनी)। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ  मनोज कुमार ने इपिक को  आधार से लिंक करने में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को स्पष्टीकरण देते हुए संबंधित विभाग को वेतन रोकने का आदेश दिया है। जानकारी हो कि बीएलओ के कार्य में शिक्षक, सेविका, शिक्षा सेवक,  एवं ग्राम कचहरी सचिव समेत कई विभाग के कर्मी लगाया गया है।

1

बीडीओ मनोज कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कार्रवाई करते हुए कहा है कि 20% से कम इपिक को आधार कार्ड से लिंक करने वालो पर कार्रवाई की गई है। अब तक प्रखंड क्षेत्र में 70639 मतदाताओं का आधार से ईपिक को लिंक  किया गया है। जब कि प्रखंड क्षेत्र में 234099  मतदाता है। 

2

इसके लिए 229 बीएलओ को लगाया गया है, सभी मतदान केंद्रों पर 4 एवं 18 सितंबर को विशेष कैंप लगाया जाएगा। बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियो,  बुद्धिजीवियों एवं पंचायत के सभी कर्मियों को इसमें सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर सुधीर कुमार मंडल, देवकृष्ण, संतोष कुमार, मो. नौखेज सहित कई लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post