बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के अकौर के डीलर अनिता कुमारी से रंगदारी की मांग की गयी है। रंगदारी नहीं दिए जाने पर डीलर के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की गयी है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। महिला डीलर अनिता कुमारी ने प्राथमिकी में बताया है कि जिला परिषद् सदस्य पिंकी देवी व उसके पति लक्ष्मण महासेठ बतौर रंगदारी प्रति माह पैंतीस हजार रुपये की मांग करते है। बोलते है कि जिला परिषद् के चुनाव में बहुत खर्च हुआ है। जिसकी जानकारी ग्राम कचहरी को दी गयी। महिला डीलर ने बताया कि गत 22 जून के ग्यारह बजे बच्चें के आपसी विवाद में उसके पुत्र को गंभीर चोट लग गयी। जिस पर उसके दूसरे बच्चें को डांट दिया। बच्चें को डांटते ही रेखा देवी गाली-गलौज करने लगा। जिससे मना किया तो सुंदर महासेठ दुर्व्यवहार करने लगा। वहीं जिला परिषद् का पुत्र मनीष महासेठ मारपीट करने लगा। इस घटना पर 23 जून को सामाजिक बैठक कर पंचायती में मामला सलटाने के लिए बैठक हुई, जहां उपरोक्त आरोपियों के साथ महेन्द्र महासेठ व शिबो देवी हाथ में ईंट व पत्थर लेकर फेंकने लगे। महेन्द्र महासेठ बोला कि मेरा भाई रंगदारी मांगता है तो क्यूं नहीं दे रहा है। आज सबको जान से मार देंगे। महिला डीलर ने बताया कि ग्रामीण एकजुट होकर विरोध नहीं करते तो आरोपी जान से मार देते। वहीं दूसरी पक्ष से सुंदर महासेठ ने डीलर व उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादी ने छीनतई का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दोनों मामलों की छानबीन की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post