बेनीपट्टी (मधुबनी)। मुख्यालय के रामजानकी धर्मशाला में राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पखवारा कार्यक्रम के तहत जयंती समारोह का आयोजन किया। आयोजन की अध्यक्षता पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने की। वहीं संचालन प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने किया। जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह एवं राजद कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के दबे-कुचले एवं शोषित-वंचित को आवाजा देने का काम किया। आज देश में लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। आरक्षण पर संकट के बादल मंडरा रहे है। संविधान के हिमायती लोगों को एक साजिश के तहत जेल में डालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं पूर्व विधायक ने सभी को एकजुट होकर इस परिस्थिति से जूझने की अपील करते हुए कहा कि आप की एकजुटता से ही संविधान, आरक्षण व लोकतंत्र बरकरार रहेगा। तब कर्पूरी ठाकुर का सपना जीवित रहेगा। रामवरण राम ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर राजनीतिक व सामाजिक जागरण के पुरोधा थे। स्व. ठाकुर के कारण ही दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों के विचार में परिवर्तन हुआ। वहीं श्री राम ने कहा कि जब तक शिक्षा की भुख पैदा नहीं होगी, तब तक हमारा समाज का उत्थान नहीं हो सकेगा। वहीं वरिष्ठ नेता भोगेन्द्र यादव एवं सामाजिक चिंतक मुनीन्द्र कुजात गांधी ने कहा कि भाजपा ओर आरएसएस देश में कट्टरता फैला रही है। दलित-पिछड़े वर्ग का शोषण किया जा रहा है। जिसके खिलाफ जननायक कर्पूरी ठाकुर ने काम किया था। इससे पूर्व राजद के नेताओं ने पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प एवं फूल की माला चढ़ाकर नमन किया।  मौके पर संतोष कुमार सुमन, रामचन्द्र साह, शिवशंकर यादव, मो. मोस्तकीम, रामचन्द्र महतो, अब्दुल बाहिद, उत्तीम महतो, रामविनय प्रधान, मो. शमीम, अबु बकर, सुधा देवी सहित कई वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post