मधुबनी। बिकास झा : मधुबनी जिले में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, खासकर स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों के द्वारा सरेआम लड़कियों पर अश्लील कमेंट किये जाते हैं। ताजा मामला पंडौल प्रखंड मुख्यालय स्थित रास नारायण महाविद्यालय (आरएन कॉलेज) का है। आरएन कॉलेज में भी आये दिन कॉलेज की छात्राओं को छेड़खानी का शिकार होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में लड़की पर कुछ मनचलों द्वारा कई दिनों स भद्दे भद्दे कमेंट कर परेशान किया जा रहा था, इस से तंग आकर छेड़खानी के संबंध में छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. पी. सी. झा से शिकायत की तो वो उल्टे छात्राओं को ही डांटने लगे। एक छात्रा निशा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि प्रिंसपल ने कहा कि तुम लोग सजधज कर, काजल लगाकर और स्मार्ट बनकर आती हो तो लड़के तो छेंडेंगे ही। 

इसके अलावा छात्रा का आरोप है शिकायत करने पर प्रिसिंपल ने उसके ऊपर हाथ भी उठाया, इससे आहत छात्रा ने पंडौल थाना में प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी है। छात्रा की मां का कहना है कि लड़के बराबर इस तरह की छेड़खानी करते हैं।

प्रिसिंपल से शिकायत करने पर कहते हैं कि लड़कियां ही बदमाश हैं, इसी बीच छात्राओं की नजर छेड़खानी करने वाले युवक पर पड़ी तो साथ आयी छात्रा की मां ने एक मनचले को धर दबोचा जबकि अन्य मनचले अपने साथियों को छोड़कर भाग खड़े हुए। पकड़ में आये मनचले की स्थानीय लोगो ने जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया है। 

इधर प्रिंसिपल प्रेमकांत झा से बात होने पर उन्होंने अपने ऊपर लगाये आरोप से इंकार किया और छेड़खानी रोकने की बात कही वहीं स्थानीय लोगो का कहना है की इस से पूर्व भी आरएन कॉलेज में छेड़खानी की घटना कई बार हो चुकी है। इसके परे कॉलेज प्रशासन छेड़खानी गिरोह के खिलाफ किसी भी प्रकार ठोस कदम नहीं नहीं उठा रही है। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post