बेनीपट्टी में संचालित प्रधान मोबाइल द्वारा गत धनतेरस, दिवाली व छठ महापर्व के अवसर पर ग्राहकों के लिए रखे गये लकी ड्रा कूपन का 5 मार्च को घोषणा की जाएगी. इस बाबत प्रधान मोबाइल के संचालक देवव्रत प्रधान ने बताया कि फेस्टिवल सीजन 2025 में सैकड़ों की संख्या में ग्राहकों ने मोबाइल ऑफर्स का फायदा उठाकर जमकर खरीददारी की थी, ग्राहकों के लिए विशेष लकी ड्रा कूपन की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें करीब 300 ग्राहक शामिल हुए, जिनके लकी ड्रा जो कि 5 मार्च को इसका लाइव प्रसारण होगा.
लकी ड्रा में ग्राहकों को पहले स्थान पर एसी, दूसरे स्थान पर वाशिंग मशीन, तीसरे स्थान पर ओवन, चौथे स्थान पर मिक्सचर ग्राइंडर, पांचवें स्थान पर बर्तन सेट, छठे स्थान पर आयरन, सातवें स्थान पर हैंड बैग, व आठवें स्थान पर कप सेट का इनाम मिलेगा. संचालक ने बताया कि कुल 150 लोगों को इनाम मिलेगा, इस बाबत ग्राहक लकी ड्रा के दिन दुकान पर आकर या लाइव देखकर भी लकी ड्रा को देख सकते हैं व इनाम हासिल कर सकते हैं.
Follow @BjBikash

