BNN News

बेनीपट्टी निवासी सुधीर कुमार मेहता के पुत्र माणिक कुमार मेहता ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र के रूप में “राष्ट्रीय पर्यावरणीय युवा संसद 2026" में बिहार प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। उन्होंने सदन में बिहार की समस्याओं जिसमें पानी का प्रदुषण, जल जीवन हरियाली के तहत लगाए गए वृक्षों की स्थिति तथा खेतों के मिट्टी की घटती उर्वरता को सदन के समक्ष रखा। 

साथ ही पुरानी पारंपरिक तकनीकों एवं जुड़-शीतल जैसे पर्वों के वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बिहार की जमीनी वास्तविकताओं को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। 

यह आयोजन 14-15 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित विधान सभा में आयोजित किया गया, जहां देशभर से चयनित प्रतिनिधियों ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post