BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के त्योंथ पंचायत के खनुआ टोल वार्ड नं-04 में स्थित खनुआ नदी पर जल्द ही चेकडैम का निर्माण होगा। मनरेगा विभाग से इसकी स्वीकृति प्रदान हो गयी है। इसके निर्माण से करीब एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों को पटवन की सुविधा मिलेगी। जिससे किसान सहजतापूर्वक खेती कर सकेंगे।

1

विभागीय पदाधिकारी ने चेकडैम निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में मापी कार्य किया। जेई के द्वारा नदी के चेकडैम निर्माण स्थल पर पहुँच कर नदी के दोनों किनारों की मापी की। संभावना है कि अगले वर्ष के मार्च माह से पूर्व नदी पर चेकडैम का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

2

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी पर चेकडैम के निर्माण होने से क्षेत्र के अधवारी, चहुंटा, जिरौल, मनपौर, दुर्गोली, गम्हरिया, तिसियाही, खनुआ टोल सहित अन्य गांव के किसानों को पटवन की सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि, चेकडैम के निर्माण से नदी के पानी को स्टोर किया जाएगा और पटवन के समय में इसका उपयोग किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post