मधुबनी। कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में विस्फी प्रखंड क्षेत्र से होते हुए कपिलेश्वर एवं रहिका मुख्य चौराहा विद्यापति चौक तक पूर्वाह्न में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गये।कपिलेश्वर में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सनाउल्लाह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास,पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह वरिष्ठ नेता डा.शकील अहमद,एमएलसी प्रेम चन्द्र मिश्रा,
 एमएलसी प्रो.मदन मोहन झा,विधायक अजित शर्मा, अमिता भूषण, भावना झा,कृपानाथ पाठक,शीतलाम्बर झा,एनएसयूआई के राशिद फाकरी सहित नेताओं का पाग दोपटा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

1

कपिलेश्वर से ककरौल होते हुए रहिका में विद्यापति की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर यात्रा का कांरवां बढते रहा।भारत जोड़ो यात्रा में मंहगाई, हिंसा, नफरत एवं बेरोजगारी आदि मुद्दों पर नारेबाजी कार्यकर्ता करते रहे।

2

यात्रा के क्रम में रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते तथा राह में खड़े लोगों से हाथ मिलाते हुए राष्ट्र एकता का संदेश देते बढते रहे।भारत जोड़ो यात्रा के सदस्यों एवं नेताओं का दिन का भोजन का प्रबंध मिडिल स्कूल रहिका मे किया गया था।

यात्रा में कांग्रेस पार्टी के कृष्ण कांत झा,अनिल नाथ झा,शशिधर झा,कृष्ण कांत झा गुड्डू, राजेन्द्र यादव, उदय कान्त झा,नलिनी रंजन,सुजीत झा,बशिष्ठ नारायण झा,अमानुल्लाह खान,मुकेश झा,रंजन झा सहित दर्जनों सदस्य शिरकत किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post