लदनियां थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने एएसआई सच्चिदानंद सिंह के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए भूतहा गांव से अपहृत ठीकेदार श्याम महतो को शुक्रवार की रात मुजफ्फरपुर नगर थाना के भगवानपुर स्थित सहजानंद कॉलनी में शिव प्रकाश सिंह के घर से सही सलामत बरामद कर लिया।

1

थाना अध्यक्ष ने मौके से गृहस्वामी व अपहर्ता शिव प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना 17 जुलाई की है। करीब 15- 16 माह पूर्व अपहृत ठीकेदार श्याम महतो अपहर्ता शिव प्रकाश सिंह जो मुजफ्फपुर नगर थाना भगवानपुर स्थित सहजानन्द कॉलनी के रहने वाला है से 1 लाख 20 हजार महीना किराया पर हाइवा लिया था। ठीकेदार श्याम महतो समय पर निर्धारित किराया नहीं दे रहा था। 

2

हाइवा मालिक शिव प्रकाश सिंह कई बार मुजफ्फरपुर से ठीकेदार श्याम महतो के गांव हिसाब किताब के लिए भूतहा आना पड़ा। श्याम महतो के बहानाबाजी के कारण हिसाब फाइनल नहीं हुआ और नहीं बकाया राशि भुगतान किया जा सका।

 प्राथमिकी के अनुसार 17 जुलाई को शिव प्रकाश सिंह मुजफ्फरपुर से भूतहा गांव पहुंचे। हाइवा के हिसाब किताब के बहाने शिव प्रकाश सिंह ठीकेदार श्याम महतो को करीब दिन के दो बजे अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गया। जहां नगर थाना के भगवानपुर स्थित सहजानंद कॉलनी स्थित अपने मकान में बंधक बना लिया।  

20 जुलाई की 6 बजे सुबह अपहृत की पत्नी के मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपये फिरौती के नामपर मांगने लगे। इसके बाद अलग अलग मोबाइल फोन नम्बर पर फिरौती के लिए मांग करता रहा।

घटना की सूचना 22 जुलाई को अपहृत के भाई राम बालक महतो ने लदनियां थाना अध्यक्ष को लिखित रुप में दी।

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई सच्चिदानंद सिंह के साथ तकनीकी सेल के सूचना पर मुजफ्फरपुर के लिए कुच कर गए। मुजफ्फरपुर नगर थाना के भगवानपुर में भारी मशक्कत के बाद नाटकीय ढंग से सहजानन्द कॉलनी स्थित शिव प्रकाश सिंह के मकान में छापेमारी कर सही सलामत अपहृत श्याम महतो को बरामद कर लिया। मौके से गिरफ्तार अपहर्ता शिव प्रकाश सिंह को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post