बेनीपट्टी (मधुबनी) : बाराती में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गए, मामला साहरघाट थाना क्षेत्र के सरदार चौक के समीप का है जहां एसएच 75 पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में चार युवक बुरी तरह जख्मी हुआ, जिसमें घटना के बाद दो की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। घायलों में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना अंतर्गत कोरियाही निवासी 21 वर्षीय रवि कुमार, 22 वर्षीय सुनील कुमार, 15 वर्षीय नितेश कुमार व 14 वर्षीय रंजय कुमार शामिल है।

1

घटना बुधवार की रात 11 बजे की बताई जा रही है, रवि कुमार व सुनील कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उसे दरभंगा रेफर किया गया। बांकी दो घायल का ईलाज साहरघाट के लाइफ लाइन हेल्थ केयर में किया जा रहा था। बताते चले कि उक्त चारो युवक एक ही एफजेड बाइक पर अपने गांव कोरियाही से उतरा गांव एक बरात में शामिल होने जा रहा था।

जहां बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बीच सड़क पर चारो युवक बेहोश पड़ा था। जहां उतरा के स्थानीय युवक घर जाने के क्रम में उस पर नजर पड़ी। जिसे तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया गया और समय से इलाज हो सका। तुरंत घायलों के परिजन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गए और रात में ही दो घायल को एंबुलेंस से आगे भेजा गया।

2

सूचना पर पहुंची साहरघाट थाना पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। जानकारी देते हुए लाइफ लाइन हेल्थकेयर के चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह कुशवाहा ने कहा कि दो युवक रवि व सुनील की स्थिति नाजुक थी। जिसे रेफर किया गया। वही दो अन्य युवक का ईलाज किया जा रहा है। जो अब खतरे से बाहर है। इस बावत थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने कहा कि बाइक को जब्त कर घटना की जांच की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post