बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिले में ओवरलोडिंग बदस्तूर जारी है। दुर्घटनाएं होने के बाद भी न तो बस संवाहक अधिक कमाई के लालच से बाज आ रहे है, न ही प्रशासन का ध्यान जा रहा है। जबकि, यही प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने की बात करती दिखाई देती है। जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल में ओवरलोडिंग धड़ल्ले से हो रही है। ओवरलोडिंग बेनीपट्टी-मधुबनी पथ के साथ साथ मधुबनी-सीतामढ़ी पथ पर भी खुलेआम हो रही है। लेकिन, इस ओवरलोडिंग को रोकने के लिए कोई अधिकारी जहमत नहीं दिखा पा रहे है।

1

बता दे कि सड़क दुर्घटना में सबसे बड़ा कारण ओवरलोडिंग ही सामने आता है। बस से लेकर ऑटो तक क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार कर दिया जाता है। हैरत है कि कड़े धूप में भी यात्रियों को छत पर बैठाकर यात्रा कराई जाती है। 

2

स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासन दुर्घटना होने के बाद ही कुछ दिनों तक सक्रिय होती है। जिसके कारण ओवरलोडिंग की समस्या खत्म नहीं हो रही है। लोगों ने बताया कि प्रशासन को ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए, ताकि, दुर्घटना पर अंकुश लग सके।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post